फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रियासी से कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Tue, 23 Apr 2024 03:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जुटने लगे वाहन, मतदान 26 को
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जम्मू-रियासी लोकसभा सीट पर दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को मतदान होगा। इसकी तैयारियों को जिला प्रशासन की तरफ से पूर्ण किया जा रहा है। जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों रियासी, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और गुलाबगढ़ में कुल 425 पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं। इनके लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियों को जिला मुख्यालय से रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

सभी पोलिंग स्टेशन पर ईवीएम के साथ ही मतदान प्रक्रिया पूर्ण करवाने वाले कर्मचारियों के लिए प्रशासन की ओर से वाहनों की व्यवस्था की है। वाहन जिला मुख्यालय के स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में खड़े होना शुरू हो गए हैं। सोमवार को कई प्रकार के वाहन स्टेडियम में पहुंचे जहां पर एमवीडी कर्मियों ने उन के जरूरी दस्तावेज की जांच की। शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए बुधवार से मतदान कर्मी जिला के दूरदराज इलाकों के लिए रवाना होंगे। वीरवार को भी कर्मी वाहनों में सवार हो कर ईवीएम सहित भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें