फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र की मजबूती के लिए लोग करें मतदान : डीसी

Mon, 23 Sep 2024 02:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। दूसरे चरण के तहत जिले की तीनों सीटों पर 25 सितंबर को मतदान होगा। इसलिए सभी मतदाता लोकतंत्र की मजबूती के लिए घर से निकलें और शतप्रतिशत मतदान में अहम भूमिका निभाएं। यह अपील डीईओ एवं डीसी विशेष पाल महाजन ने रविवार को प्रेसवार्ता में की है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में सभी मतदाता बुधवार को अपने वोट को डालने मतदान केंद्र कर जरूर जाएं। युवा और प्रथम मतदाता भी अपना वोट डालने को पहुंचे। बिना लोगों की भागीदारी के लोकतंत्र को मजबूत नहीं बनाया जा सकता है। इसके साथ ही कहा कि अभी तक जिला की तीनों विधानसभा में शांतिपूर्वक प्रचार हुआ है आने वाले तीन दिन काफी महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को आपस में तालमेल बना कर शांतिपूर्वक तरीके से मतदान को सम्पन्न करवाना होगा। इसकी जिम्मेदारी चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की भी है। सोमवार से जिला के दूरदराज इलाके के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होना शुरू होंगी। एसएसपी गौरव सिकरवार ने बेखौफ होकर मतदान की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें