फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मवेशी तस्करी पर रोक लगाने के लिए हो सख्त कार्रवाई

Wed, 15 May 2024 01:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न संगठनों ने डीसी से मुलाकात कर उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। प्रशासन की तरफ से मवेशी लेने जाने की अनुमति जारी होने के बावजूद तस्करी जारी है। इससे समुदाय विशेष की भावनाओं का ठेस पहुंच रही है। इसलिए मवेशी तस्करी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। यह मांग विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने मंगलवार को डीसी विशेष पाल महाजन से मुलाकात कर उठाई है।
विज्ञापन

दल में शामिल लोगों ने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से मवेशी के जाने की अनुमति जारी की जाती है। अनुमति में मवेशियों की संख्या और उन को के जाने वालों के नाम होते हैं। लेकिन, अनुमति की आड़ में मवेशी तस्करी जारी है। एक ही अनुमति को तीन से चार बार नाका पर दिखाया जाता है। मवेशी तस्कर काफी सतर्क हैं। उनके साथ वाहन भी होते है, जोकि आगे चल कर स्थिति का जायजा लेते रहते हैं। कई स्थानों पर पुलिस की मिलीभगत भी होती है। अभी डेरे कश्मीर की तरफ जा रहे है जिन के साथ मवेशी ले जाने की अनुमति दी जा रही है। इनकी भी जांच की जाए। लोगों ने कुछ पशु तस्करों के नाम भी डीसी के साथ सांझा किए। डीसी ने मवेशी तस्करी को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन की तरफ से हर मवेशी की टैगिंग की जा रही है। उन्होंने डीएसपी हेडक्वार्टर और वेटरनरी जिला अधिकारी से बात कर नाकों की संख्या बढ़ाने व टैग किए जाने वाले मवेशियों के फोटो भी लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें