फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दरमाड़ी-माहौर मार्ग पर बाइक स्लिप होने से तीन घायल

विज्ञापन
रियासी।सड़क पर पड़ी मोटरसाइकिल व उपचाराधीन घायल।फोटो,संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। दरमाड़ी-माहौर सड़क मार्ग पर सोमवार को पलसू नाला पुल के पास सोमवार दोपहर को एक बाइक स्लिप होने के कारण तीन युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है तीनों युवक बाइक पर सवार होकर माहौर से दरमाड़ी की तरफ जा रहे थे। पलसू नाला पुल के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घायलों को प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) दरमाड़ी में ले जाया गया। घायलों की पहचान रतन सिंह, रशपाल सिंह और मोहम्मद कयूम सभी निवासी कैंथी बी के रूप में हुई है। पीएचसी दरमाड़ी में प्राथमिक उपचार देने के बाद तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें