फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहर में निकली शिव-पार्वती की भव्य झांकी

Tue, 06 Aug 2024 06:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री सनातन धर्म सभा की ओर से शिव महापुराण कथा के उपलक्ष्य में हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। श्री सनातन धर्म सभा में श्रावण माह के चलते शिव महापुराण कथा जारी है। तीसरे सोमवार के दिन भव्य शिव-पार्वती की झांकी निकाली गई। इस दौरान पूरा कस्बा हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा।
वहीं, सोमवार के दिन कथा वाचक सूरज कौशल शास्त्री ने भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह के बारे में संगत को बताया। उन्होंने बताया कि शिव-पार्वती विवाह की खुशी देवी-देवताओं को ही नहीं, बल्कि भूत-प्रेतों के साथ ही गणों को भी थी।
विज्ञापन

जिस समय शिव की बरात निकली तो पूरा ब्रह्मांड भोले के जयकारों से गूंज उठा। गणों ने जम कर धमाल मचाया। भगवान शिव स्वयं नंदी पर सवार हो कर पहुंचे। कथा के दौरान नगर में शिव पार्वती की एक मनमोहक झांकी को निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

झांकी मुख्य बाजार, बस अड्डे, जोरावर चौक, नई बस्ती, कालिका नगर और जनाना पार्क के पास से होते हुए कथा आयोजन स्थल पर पहुंच कर संपन्न हुई। झांकी के दौरान लोगों में प्रसाद भी वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें