संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। अयोध्या में सोमवार को राम लला की प्राण प्रतिष्ठता के उपलक्ष्य में नगर में उत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को रविवार अंतिम रूप दिया गया। नगर के मुख्य बाजार को रंग बिरंगी झंडियों और गणेश मंदिर के बाहरी हिस्से को लाइट से रोशन किया गया है।
श्री दुर्गा नाटक मंडली के सदस्यों ने राम लीला मैदान के चारों तरफ भगवान श्री राम और हनुमान के झंडे लगा कर उसे सजाया। साथ ही मैदान व स्टेज को साफ किया गया। सोमवार को यहां पर कार्यक्रम होगा। नई बस्ती में युवाओं ने एलईडी लगा कर अयोध्या में होने वाले भव्य समारोह की सीधा प्रसारण देखने की तैयारी की है। नगर के प्रमुख स्थानों पर हलवे का प्रसाद, गुलाब जामुन, गाजर का हलवा और चाय आदि लोगों को में वितरित किया जाएगा। शाम को पटाखे फोड़ कर दीपावली मनाई जाएगी। रविवार को हर कोई समारोह को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी में जुटा रहा।