श्री सनातन धर्म सभा की ओर से हुआ आयोजन, छह दिन तक चलेगी कथा
कथावाचक ने कलश स्थापित कर प्रभु की महिमा का किया गुणगान
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। श्री सनातन धर्म सभा में मंगलवार को छह दिवसीय श्री मद्भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ आगाज हो गया। कथा वाचक ने कलश स्थापित कर प्रभु की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
मंगलवार सुबह श्री सनातन धर्म सभा से सूरज कौशल शास्त्री के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं कलश उठा कर निकलीं। यात्रा जनाना पार्क से होते हुए भगवान श्री गणेश मंदिर में पहुंची, जहां पूजा कर सभी कलशों में जल भरा गया। इस दौरान सभी ने एक साथ भगवान श्रीकृष्ण के भजन गाए और जयश्री राधे-राधे के जयघोष भी लगाए गए। कलश यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए श्री सनातन धर्म सभा में पहुंची और सभी कलशों को मुख्य स्थान पर स्थापित कर पूजा की गई।
मौके पर प्रभु महिमा का गुणगान किया गया। दोपहर को सूरज कौशल शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा की महिमा सुनाते हुए कथा शुरू की गई। इस के साथ ही थोड़ी देर के लिए सत्संग भी किया गया। कथा छह दिनों तक चलेगी और रविवार को समापन होगा।