फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महामाई के भजनों से रात भर गूंजा ग्रा मोड़

Mon, 06 May 2024 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्ल्स मिडिल स्कूल के परिसर में हुआ विशाल जागरण
विज्ञापन

प्रसिद्ध लोक गायकों ने भजनों से भक्तों को किया निहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। गर्ल्स मिडिल स्कूल ग्रा मोड़ के परिसर में शनिवार रात को मां भगवती का विशाल जागरण हुआ। इसमें रात भर मां की महिमा का गुणगान किया गया। जागरण में मशहूर गायक नवीन पंजाबी, विशाली प्रजापति, कुमार रवि और राजू विजयपुरिया ने बारी-बारी से माता के भजनों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

जागरण के दौरान मनमोहक झांकियां भी निकाली गईं। भगवान श्री गणेश की वंदना के साथ शुरू हुए माता के जागरण का समापन सुबह आरती के साथ किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद भी वितरित किया गया। जागरण का आयोजन श्री रामेश्वर कला केंद्र ग्रा मोड़ की तरफ से किया गया था। इसमें स्थानीय सहित आसपास के गांवों के काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें