हरियाणा के राहुल पहलवान को बड़ी माली के मुकाबले में हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। बाबा फलाही पंजाब निवासी पहलवान तालिब ने हरियाणा के राहुल को पटकनी देकर ग्रा मोड़ में आयोजित 28वें विशाल वार्षिक दंगल को जीत लिया है। यह मुकाबला 12 मिनट तक चला है। विजेता पहलवान को 90 हजार रुपये और उपविजेता को 60 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया।
दूसरी माली के मुकाबले में जम्मू-कश्मीर पुलिस डोडा के पहलवान नदीम ने ऊना (हिमाचल प्रदेश) के पहलवान सन्नी को हराया है। इसमें विजेता को 13 हजार व उपविजेता को आठ हजार रुपये की राशि दी गई। तीसरी माली का मुकाबला बीएसएफ चंडीगढ़ के पहलवान नीरू गुज्जर व जम्मू-कश्मीर पुलिस के पहलवान दिलेर खान में हुआ। काफी संघर्ष के बाद यह मुकाबला बराबरी पर छूटा है। इसमें दोनों पहलवानों को 21 हजार रुपये की राशि बराबर बांट दी गई। दंगल का आयोजन पूर्व सरपंच राज कुमार शर्मा, पूर्व सरपंच करतार नाथ व जुगल किशोर शर्मा की देखरेख में हुआ। इस मौके पर एडीडीसी सुखदेव सिंह संब्याल मुख्य अतिथि और मुख्य योजना अधिकारी नरेंद्र गुप्ता, एसीआर अंशुमली शर्मा, डीएसपी हेडक्वार्टर नीरज पडयार व एसएचओ चमन गोरखा विशेष अतिथ थे। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर स्टेट काउंसिल के पूर्व संयुक्त सचिव एवं इंडियन स्टाइल ऑफ रेसलिंग एसोसिएशन के प्रधान शिव कुमार शर्मा, दंगल कमेटी के सदस्य अजय सिंह, सोम राज बाबा, शाम लाल, अब्दुल करीम, डॉ. नजीर अहमद, रशीद, अनिल कुमार, कृष्ण लाल, पवन कुमार, मक्खन, सौरव शर्मा, राघव शर्मा, करतार सिंह मौजूद रहे।