रियासी। ज्योतिपुरम पुलिस ने अरनास मार्ग से एक बाइक सवार युवक को आठ ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान सुमेश भट्ट निवासी नगरोटा के रूप में हुई है। पुलिस ने अरनास मार्ग पर नाका लगाया था। एक बाइक सवार पुलिस को देख कर भागने लगा, लेकिन मुस्तैद कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद