रियासी। चसाना पुलिस ने तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए 25 मवेशियों को मुक्त करवाया है। वहीं, दो तस्करों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद इकवाल निवासी तुली व मोहम्मद कबीर निवासी बुददन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को चना से पैदल कश्मीर के लिए मवेशी ले जाने की सूचना मिली थी। इस दौरान मवेशियों को पैदल ले जा रहे दो लोगों को रोका और पूछताछ की। इसमें वह अनुमति पत्र नहीं दिखा पाए। पुलिस ने 25 मवेशियों को मुक्त करवा कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद