फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चसाना जोन के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
 चसाना में हुई प्रतियोगिता में खेलते हुए खिलाड़ी।
विज्ञापन
रियासी। युवा सेवाएं व खेल विभाग की तरफ से चसाना में वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और कुश्ती मुकाबले कराए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को अंडर-19 लड़के और लड़कियों के लिए अंतर विद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला युवा सेवा व खेल अधिकारी तरसेम सिंह के नेतृत्व में प्रतियोगिता हुईं। इसका उद्घाटन सीआईएसएफ अधिकारी इंस्पेक्टर कविंद्र गुप्ता ने किया। इन्होंने प्रतिभागी टीमों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने छात्रों को समर्पण और अनुशासन के साथ खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें नशे और अस्वास्थ्यकर आदतों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। चसाना के विभिन्न स्कूलों के कुल 150 छात्रों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। सभी मैच जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर अब्दुल रशीद आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें