फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चोरी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Fri, 09 Feb 2024 02:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। अरनास पुलिस ने चोरी के एक मामले को चौबीस घंटे में सुलझाने का दावा किया है। एक कंपनी ने विकास कार्य का सामान चोरी होने की शिकायत पुलिस स्टेशन अरनास में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद एसएसपी मोहिता शर्मा के आदेश पर एसडीपीओ अरनास मोहम्मद इरफान खान व एसएचओ जीत सिंह ने कार्रवाई शुरू की। इस दौरान कुलबीर सिंह नामक एक व्यक्ति से पूछताछ की गई, जिसने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 1.51 लाख रुपये के सामान को चोरी करने का आरोप है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें