रियासी।मेले को स्थगित करने की बैठक करते कमेटी के सदस्य।फोटो, संवाद।
- फोटो : samvad
रियासी। तहसील भमाग की पंचायत सृजनधार में स्थित नाग देवता धार्मिक स्थल पर पांच सितंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय वार्षिक मेले को खराब मौसम के चलते स्थगित कर दिया गया। मेला कमेटी की बुधवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। मेला पांच सितंबर से शुरू होना था। पहले दो दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं होनी थीं। सात सितंबर को वार्षिक दंगल करवाया जाना था। सदस्यों ने बताया कि लगातार बारिश से कई सड़क मार्गों की स्थिति बदहाल है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ठीक होने के आसार नहीं है। मेले के होने पर कई परेशानियां हो सकती हैं। अब मेला अगले महीने तीन अक्तूबर से कराया जाएगा। संवाद