फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास फीसदी से कम होगा परिणाम तो कटेगा वेतन : डीसी

Wed, 17 Jul 2024 03:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक कर स्कूलों में बेहतरीन शिक्षा देने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिला के जिन सरकारी हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल का 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम पचास प्रतिशत से कम होगा उसके शिक्षकों का वेतन काटा जाएगा। यह बातें डीसी विशेष पाल महाजन ने मंगलवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बैठक करते हुए कहीं।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी मुश्ताक अहमद ने सरकारी स्कूलों का दर्जा और उनके प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी। डीसी ने स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले दोपहर के भोजन के साथ ही पोषण व शिक्षा बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि अगर किसी स्कूल में विद्यार्थी किसी विषय की पढ़ाई को लेकर परेशान है तो उनकी अतिरिक्त कक्षाएं ली जाएं। जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है वहां ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की जाएं। विद्यार्थियों को उच्चस्तरीय शिक्षा प्रदान करने में कमी न रहे। बैठक में जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें