फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो चंकाह, लोग देंगे सहयोग

Mon, 10 Jun 2024 06:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीओ से बैठक कर स्थानीय ग्रामीणों ने दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। चंकाह को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए प्रशासन के बाद अब स्थानीय लोग भी एकजुट होने लगे हैं। रविवार को चंका में बीडीओ कुमार गोकुल के साथ बैठक कर स्थानीय लोगों ने रणनीति बनाई है। साथ ही सरकार और प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चिनाब नदी के किनारे स्थित चंकाह में ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कदम उठाने की अपील की है। वहीं, बीडीओ ने कहा कि इस दिशा में कई कदम उठाने और स्थानीय लोगों के सहयोग की जरूरत है। आपसी तालमेल से ही इलाके को विकसित किया जा सकता है। उक्त स्थान एनएचपीसी के अधीन है, जिस कारण कोई पक्का निर्माण नहीं किया जा सकता है। गत दिनों आयोजित मेले में काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। पर्यटकों के उत्साह को देखते हुए अब और प्रयास किए जाएंगे। लोगों ने चंकाह मैदान में उगी कांग्रेस घास को हटाने और शौचालय बनाने की भी मांग उठाई है। बैठक में रोमेल सिंह, रशपाल सलारिया, रमेश सलारिया, मोहम्मद असलम, सुनील शर्मा और गणेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें