रियासी। गीता नगर में वीरवार दोपहर को कार (जेके20ए7178) व बाइक (जेके20सी4376) की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसकी पहचान राहुल जम्वाल (25) पुत्र फतेह सिंह निवासी महादेव रियासी के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल जाया गया, जहां पर हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। दुर्घटना में कार व बाइक को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। संवाद