फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: साढ़ में खाई में गिरी कार, चालक घायल

Tue, 17 Sep 2024 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर से माहौर की तरफ जा रहा था वाहन, सुबह के समय हुआ हादसा
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल जीएमसी जम्मू रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिले के माहौर में हुए एक सड़क हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। घायल की पहचान साफरी मंजूर निवासी अखनूर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह अखनूर-माहौर मार्ग साढ़ इलाके में एक कार (जेके02डीए0734) अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इसमें चालक गंभीर रूप से चालक घायल हो गया। उसे साफरी मंजूर निवासी अखनूर चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद घायल को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) माहौर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रियासी रेफर किया गया। लेकिन, वहां पर हालत गंभीर होने पर बेहतर उपचार के लिए जीएमसी जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। माहौर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें