फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reasi Accident: चिनाब दरिया में गिरी मिनी बस, सात लोग घायल

Tue, 06 Dec 2022 01:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अरनस-रियासी मार्ग पर बाबा मोड़ के पास एक मिनी बस अनियंत्रित होकर चिनाब नदी में जा गिरी। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया है। 
विज्ञापन
Reasi Accident - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला रियासी में मिनी बस हादसे का शिकार हो गई है। अरनस-रियासी मार्ग पर बाबा मोड़ के पास एक मिनी बस अनियंत्रित होकर चिनाब नदी में जा गिरी। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया है। 

विज्ञापन


दुर्घटना का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस और लोगों ने मिल कर मिनी बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को पीएचसी अरनस ले जाया गया। यहां से  प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रियासी रेफर कर दिया गया है। हादसे में माशूक अहमद (28), सौरव (28), रौनक कुमार (15), हरदेव सिंह (19), खजूर सिंह(43), रुखसाना अख्तर (18), अनुज सिंह (18) के तौर पर हुई है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें