फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों में राशन वितरित किया

विज्ञापन
आर एस पुरा कस्बे में गुरु रविदास सभा द्वारा जरूरतमंद लोगों में राशन का वितरण करते हुए - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा / मीरा साहिब श्री गुरु रविदास सभा आर एस पुरा की तरफ से वीरवार को क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों में सूखा राशन वितरित किया गया! इस मौके पर ब्लॉक मीरा साहिब के चेयरमैन दिलीप कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे जबकि राशन सभा के प्रधान अजय कुमार की अध्यक्षता में वितरित किया गया! इस मौके पर सभा के प्रधान अजय कुमार ने कहा कि लॉक डाउन के कारण कोई भी परिवार भूखा ना रहे इस बात को ध्यान में रखते हुए सभा की तरफ से जरूरतमंद परिवारों में राशन वितरित किया गया है और आने वाले दिनों में भी जरूरतमंद परिवारों में राशन वितरित किया जाता रहेगा! सभा के प्रधान ने कहा कि मौजूदा समय में सभा पूरी तरह से प्रशासन के साथ है और जहां पर भी प्रशासन को उनकी जरूरत होगी वह पूरी तरह से मदद के लिए तैयार रहेंगे! उन्होंने सभी सामाजिक लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आयें! वह इस मौके पर ब्लॉक मीरा साहिब के चेयरमैन दिलीप कुमार ने कहा कि श्री गुरु रविदास सभा आर एस पुरा का एक बेहतर प्रयास है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को कुछ हद तक राहत मिली है! उन्होंने कहा कि संकट के इस दौर में देश के हर एक नागरिक को देश के साथ खड़ा होने की जरूरत है! इस मौके पर पूर्व प्रधान सुदेश कुमार गोगी, जनकराज गोरखा, मोहनलाल कुंडल सहित अन्य लोग भी मौजूद थे! वहीं पंचायत खारिया के पंच चंद्र मोहन शर्मा ने बाहरी राज्य के मजदूरों पर अन्य जरूरतमंद लोगों में आटा चावल वितरित किया इस दौरान पंच रुचि डोगरा सहित क्षेत्र के लोग भी मौजूद थे l
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरा साहब में ग्रामीणों को राशन वितरण करते हुए पंच - फोटो : AMAR UJALA
मीरा साहब में ग्रामीणों को राशन वितरण करते हुए पंच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें