दबलेड कस्बे में सरकारी डिपो पर से राशन वितरण करते
- फोटो : AMAR UJALA
खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा लोगों को उपलब्ध करवाया दो माह का राशन संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से ब्लॉक सुचेतगढ़ की पंचायत दबलैहड़ में लोगों में सरपंच सरदार हजारा सिंह की देखरेख में दो महीने का राशन वितरित किया गया! इस मौके पर सरपंच स हजारा सिंह ने विभाग द्वारा उठाए गए कदम का स्वागत करते हुए कहा कि लोगों की मांग थी कि लॉक डाउन के कारण उन्हें राशन मिलना चाहिए जिसे विभाग द्वारा आज उपलब्ध करवा दिया गया है! सरपंच ने कहा कि विभाग से आग्रह किया गया है कि लोगों को अतिरिक्त राशन दिया जाना चाहिए ताकि उन्हें परेशानियों का सामना ना करना पड़े! सरपंच ने कहा कि जब से देश में लॉक डाउन की स्थिति बनी हुई है वे लगातार पंचायत पर नजर बनाए हुए हैं कि कोई भी परिवार भूखा ना रहे! वहीं इस मौके पर सरपंच ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह सरकार द्वारा जारी किए गए सभी नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए अपने घरों में ही रहें और अगर कोई बाहरी व्यक्ति पंचायत में आता है तो उसकी जानकारी तुरंत पंचायत प्रतिनिधि को दें! सरपंच ने कहा कि करोना वायरस से हमें एकजुट होकर लड़ना है और जो लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक हमारा देश पूरी तरह से करोना मुक्त नहीं हो जाता! उन्होंने बताया कि करोना बारिश का प्रकोप काम करने के मकसद से पंचायत में दवाई का छिड़काव भी किया गया है! इस मौके पर पंचायत कि नायब सरपंच नीलम कुमारी, पंच जंगबहादुर, पंच हरजीत सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद थे!