जिंदलेड गांव के राशन डीलर ने निशुल्क राशन के रुपए प्राप्त किए संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा जिंदलेड पंचायत के ग्रामीणों को सरकार की ओर से निशुल्क मुहैया करवाई जाने वाले राशन डीलर ने प्रति ₹1 किलो के हिसाब से राशि प्राप्त की l राशन डीलर द्वारा रुपए प्राप्त करने पर ग्रामीणों द्वारा सरपंच को सूचित किए जाने पर राशन का वितरण बंद करवाया l बाद में गांव की पंचायत की सरपंच चंद्रप्रभा ने इसके बारे में और पुरा तहसील खाद्य आपूर्ति अधिकारी को अवगत करवाया l बाद में दूसरी डीलर द्वारा ग्रामीणों को राशन मुहैया करवाया गया l आर एस पुरा तहसील खाद्यपूर्ति अधिकारी पृथपाल सिंह ने बताया कि उनके नोटिस में पंचायत की सरपंच एवं पंचों द्वारा लाया गया है और इसको लेकर इस मामले की जांच की जा रही है l उन्होंने कहा कि राशन डीलरों द्वारा लोगों से कहा गया कि वह राशन का किराया प्राप्त कर रहा है जबकि विभाग की ओर से प्रति किलो के हिसाब से राशन डीलरों को 90 पैसे दिए जाने का प्रावधान