फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार एसोसिएशन के प्रधान की देखरेख में राशन वितरण

विज्ञापन
आर एस पुरा बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा की देखरेख में लोगों को राशन वितरण करते हुए - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
आरएस पुरा बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा की देखरेख में लॉक डाउन के दौरान कस्बे जरूरतमंद लोगों में राशन वितरित किया गया संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पूरा कस्बे के वार्ड नंबर 1 में स्थित देवी द्वारा मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसडीपीओ आर एस पुरा से शब्बीर अहमद खान सहित भाजपा के राज्य उप प्रधान डॉ नरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। इस दौरान लोगों को राशन वितरण करने पर सचिन चोपड़ा ने कहा कि जब से लॉक डाउन जारी किया गया है। तब से कस्बे के लोगों की जरूरतों को देखते हुए उन्हें समय-समय पर राशन मुहैया करवाया जा रहा है। इस दौरान प्रवासी मजदूरों व क्षेत्र के लोकल लोगों को भी राशन सहित अन्य सामग्री मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से लॉक डाउन के दौरान किए गए आह्वान पर कोई भी देश का कोई आदमी भूखे पेट ना सोए। उन्होंने कहा कि हर एक को चाहिए कि वह ऐसे लोगों की सहायता करें जो लोग इस समय कारोबार नहीं कर पा रहे। इसी प्रकार जो मजदूर वर्ग के लोग हैं उन्हें भी काम नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते लोगों को राशन वितरित किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद ओमप्रकाश चाचू,मोहन शर्मा, भाजपा सिटी प्रधान सुदेश कुमार गोगी,पंच लवली शर्मा,अश्विनी चौधरी,बॉबी शर्मा सहित बाजार एसोसिएशन के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। वहीं कस्बे में समाज सेवक नरेश गुप्ता की देखरेख में प्रवासी मजदूरों का क्षेत्र के लोगों में पिछले कई दिनों से सब्जी वितरित की जा रही है शनिवार को भी उन्होंने मंडी के बाहर स्टाल लगाकर जरूरतमंद लोगों में सब्जी का वितरण किया l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें