फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जगन्नाथ रथयात्रा निकाली, पूरी से पहुंचे 100 भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एमए स्टेडियम से मंगलवार दोपहर एक बजे 11वीं बार भगवान जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि से यात्रा की शुरुआत होती है। जम्मू में यात्रा को संपन्न करवाने के लिए पूरी से 100 भक्त पहुंचे। यात्रा का शुभारंभ भाजपा नेता शाम लाल शर्मा और राजकुमार ने किया। रथयात्रा विनायक बाजार, केनाल रोड, अखनूर रोड, बख्शी नगर, गुरुद्वारा रोड, रेहड़ी बोर्ड, राजपुरा, काली माता मंदिर, बीएसएफ पलौड़ा मुख्य गेट, पाटा बोहड़ी, तालाब तिल्लो, सिद्धेश्वर मंदिर, विकास लेन तक निकाली गई। पूरे रास्ते में इत्र का छिड़काव किया जा रहा था। जगह-जगह रंगोली बनाई गई थी। हर पड़ाव पर लोगों के लिए छबील की व्यवस्था की गई। यात्रा में भगवान शिव, मां पार्वती, मां दुर्गा की झांकी वरुण और अर्शी आर्ट ग्रुप की ओर से पेश की गई। राधा कृष्ण और सुदामा की झांकी ने भक्तों को आकर्षित किया।
विज्ञापन


एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस रही मौजूद
यात्रा के साथ एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की गाड़ी और पुलिस चली, ताकि कोई भी परेशानी न आ पाए। ओडिसा से आए ट्रस्ट के प्रधान रति कांत का कहना है - यात्रा करवाने का मकसद सनातन धर्म का प्रचार करना है। बता दें धार्मिक दृष्टि से यात्रा महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसमें लाखों भक्त शामिल होते हैं। माना जाता है कि जो लोग सच्चे भाव से यात्रा का हिस्सा बनते हैं, उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। दर्शन मात्र से व्यक्ति के कष्ट दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें