प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन लेते लोग, संवाद।
- फोटो : KATHUA
बिलावर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत इन दिनों लोगों को सरकारी राशन की दुकानों पर मुफ्त राशन बांटा जा रहा है। टीएसओ हंसराज ने बताया कि इस योजना के तहत उपमंडल में 19 हजार परिवारों को फायदा पहुंचेगा। सरकार ने सभी सरकारी राशन की दुकानों पर राशन उपलब्ध करा दिया है। उनमें से 50 प्रतिशत लोगों को राशन बांटा भी जा चुका है। इस योजना का लाभ बीपीएल और एएवाई के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा। इस योजना के अंतर्गत बीपीएल और एएवाई कार्ड धारकों के परिवार के हर सदस्य को पांच किलो राशन मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें चार किलो आटा और एक किलो चावल प्रति सदस्य शामिल है। संवाद