फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: होटल में बुलाकर युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पीरमिट्ठा पुलिस स्टेशन में युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है। पीड़िता और आरोपी दोनों मुंबई में निजी कंपनी में साथ काम करते हैं। आरोपी मोहम्मद सज्जाद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आरएस पुरा की युवती घर आई थी। बिजनौर के आरोपी ने उसे झांसे में जम्मू बुलाया। दोनों ने पीरमिट्ठा क्षेत्र के एक होटल में कमरा किराए पर लिया। सोमवार को युवती होटल पहुंची और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने बहन को फोन कर होटल बुलाया और बताया कि आरोपी ने मिलने के बहाने जबरदस्ती की है। आरोपी ने कहा था कि जम्मू आया है और मिलना चाहता है। पीड़िता ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें