फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samba News: तांत्रिक बनकर दुष्कर्म करने के आरोप में PHE कर्मी गिरफ्तार

Tue, 25 Apr 2023 11:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सीजेएम सांबा के निर्देश पर रामगढ़ थाने में आईपीसी की धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांबा पुलिस ने एक पीएचई कर्मचारी को तांत्रिक बनकर एक अधेड़ महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह तंत्र मंत्र, चरणामृत और विभूति से चर्म रोग का उपचार करता था। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सांबा के निर्देश पर रामगढ़ थाने में आईपीसी की धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है और जांच जारी है। पीड़ित महिला ने सीजेएम सांबा की अदालत में अर्जी दायर कर आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने खुद को एक तांत्रिक बताकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

उसने आरोप लगाया कि वह अपनी बहन के साथ बाबा सिद्ध गोरिया मंदिर स्वांखा गई थी, जहां से आरोपी उसे अपने घर ले गया। वहां उसने दरवाजा अंदर से बंद कर दिया, चरणामृत और विभूति दी। इसके कारण वह बेहोश हो गई और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


सीजेएम की अदालत ने पुलिस को जांच के निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान पीएचई विभाग के एक कर्मचारी सुभाष चंद्र निवासी राडियां रामगढ़ सांबा के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें