फोटो। रामगढ़ आग पर काबू में करते दमकल विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : 1
रामगढ़। रामगढ़ क्षेत्र के सीमावर्ती गांव चक शामा में रविवार को उधमपुर से किसान मैदानी इलाकों से इस समय जानवरों के लिए चारा इकठ्ठा करते हैं। मैदानी इलाकों के किसानों से धान की फसल काट कर (पराली) जानवरों के लिए चारा जमा कर पहाड़ी इलाकों में ले जाते हैं तो वहीं शाम को किसानों ने एक ट्रक में चारा भरा तो ट्रक को खेतों से बाहर निकालते हुए बिजली की तारें आपस में टकराने से आग लग गई। इससे ट्रक पर भरीं पराली में से धुआं निकलने लगा तो वहीं आस पास खेतों में लगे किसानों ने ट्रक ड्राइवर को बताया कि देखा कि आग बहुत तेज हो गई थी तो वहीं गांव के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी दमकल विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीण लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया तो वहीं रामगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद