रामगढ़। रामगढ़ क्षेत्र में बीती रात को गांव करालीया और केरा वाली किसानों की दो भैंसें चोरी कर ली। इसी गांव में मवेशियों की चोरी लगातार हो रही है। पिछले कुछ दिन पहले पहले भी किसानों के मवेशी और सामान चोरी हुए थे। मगर आज तक कोई अता पता नहीं चला पाया है। चोरों ने दीवार तोड़कर मवेशी चोरी की हैं। किसान बच्चन लाल चौधरी ने कहा कि हमारे गांव से लगभग एक किलो मीटर दूरी पर चाक की बॉर्डर पुलिस चौकी है और दो किलोमीटर दूरी पर कौलपूर बाॅर्डर पुलिस चौकी है और राडा में भी पुलिस चौकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। संवाद