फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में अठावले: पीओके भी भारत में होगा शामिल, आतंकी हिंसा का रास्ता छोड़ कश्मीर के विकास में सहयोग दें

Thu, 06 Oct 2022 10:40 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

अठावले ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विकास के लिए शांति जरूरी हैं। उन्होंने आतंकियों से हिंसा का रास्ता छोड़ने की अपील करते हुए कहा कि मरने-मारने की जगह आतंकी युवा कश्मीर के विकास में भागीदार बनें।  
विज्ञापन
कश्मीर में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि एक दिन पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) भी भारत में शामिल हो जाएगा। कश्मीर का अब पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं है। वह वीरवार को यहां मीडिया से बात कर रहे थे। 

अठावले ने आतंकियों का आह्वान करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में विकास के लिए शांति जरूरी हैं। उन्होंने आतंकियों से हिंसा का रास्ता छोड़ने की अपील करते हुए कहा कि मरने-मारने की जगह आतंकी युवा कश्मीर के विकास में भागीदार बनें।  

अठावले ने कहा कि कश्मीर एक खूबसूरत जगह है और केंद्र सरकार यहां पर्यटन को बढ़ाने की कोशिश कर रही है ताकि यहां रोजगार के अधिक अवसर पैदा हों और स्थानीय लोगों को लाभ पहुंचे, लेकिन इसके लिए शांति जरूरी है।

अठावले ने कहा कि कश्मीर में लोग तिरंगा लहरा रहे हैं। पाकिस्तान ने पीओजेके पर कब्जा किया है। एक दिन वह भारत का हिस्सा होंगे। ऐसा वहां के लोग चाहते हैं क्योंकि वे पाकिस्तान से तंग आ चुके हैं। अठावले ने कहा कि हम अखंड कश्मीर और इसका विकास चाहते हैं।

पाकिस्तान को हम पर हमला करने, आतंकियों को ट्रेनिंग देने और युवाओं को गुमराह करने का काम बंद करना होगा। अगर पाकिस्तान समृद्ध होना चाहता है, तो उसे भारत के साथ अच्छे संबंध बनाने चाहिए। 

उदित राज का बयान अनुचित 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में कांग्रेस नेता उदित राज की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह बयान उचित नहीं था और उन्होंने इसका विरोध किया। 

शिंदे गुट ही असली शिवसेना

महाराष्ट्र में शिवसेना के दो धड़ों द्वारा दशहरा रैलियों के बारे में एक सवाल के जवाब में अठावले ने कहा कि एकनाथ शिंदे की पार्टी असली शिवसेना है। उन्होंने कहा, दोनों रैलियां बहुत बड़ी थीं, लेकिन शिंदे की रैली उद्धव ठाकरे की रैली से बहुत बड़ी थी। शिंदे की शिवसेना असली है, उनके पास दो-तिहाई बहुमत है। मुझे विश्वास है कि चुनाव आयोग उनके पक्ष में फैसला करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने साधा 'भारत जोड़ो यात्रा' पर निशाना

उधर, कांग्रेस की भारत जोड़ी यात्रा पर निशाना साधते हुए केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने गुरुवार को कहा कि विपक्षी दल देश को मजबूत करने के नाम पर राजनीतिक फायदा उठाना चाहता है। कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाते हुए भाजपा नेता ने कहा कि अगर कांग्रेस की देश को मजबूत करने की सच्ची मंशा होती तो उसके कई दशकों के शासन में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा दिया जाता।

मुंडा ने कहा कि लोगों द्वारा कांग्रेस के चरित्र का अच्छी तरह से मूल्यांकन किया गया है। लोगों ने कांग्रेस को खारिज करना शुरू कर दिया है । अगर वे वास्तव में भारत जोड़ना चाहते थे, तो उन्होंने  जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त क्यों नहीं किया। उन्होंने इतने सालों तक देश पर शासन किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि असली भारत जोड़ो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा रहा है। भाजपा सरकार देश के समग्र विकास की दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें