फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रैली से महिला सशक्तीकरण का किया आह्वान

विज्ञापन
महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता रैली का आयोजन किया
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुस्तकालय और अनुसंधान विभाग ने राममोहन राय फाउंडेशन कोलकाता के सहयोग से महिला सशक्तीकरण पर जागरूकता रैली निकाली। रैली जिला लाइब्रेरी जम्मू में आयोजित राजा राममोहन राय की 250वीं जयंती के उपलक्ष्य में थी। संयुक्त निदेशक पुस्तकालय जम्मू धर्मपाल सिंह ने राजा राम मोहन राय की जीवनी और उनके द्वारा महिला उत्थान के लिए किए कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में संस्कृति विभाग के विशेष सचिव त्रिशला कुमारी मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने महिलाओं के समाज में योगदान और महत्व पर प्रकाश डाला। गांधीनगर के कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से शुरू हुई रैली जिला लाइब्रेरी में संपन्न हुई। इसमें गर्वनमेंट हाई स्कूल गांधीनगर और हाई स्कूल तवी पुल की 250 लड़कियों ने भाग लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें