फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिजली कटौती के खिलाफ बाड़ी ब्राह्मणा में विरोध रैली

विज्ञापन
बिजली कटों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शिवसेना हिंदुस्तान की जम्मू-कश्मीर इकाई की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष गणेश चौधरी के नेतृत्व में बिजली कटौती के खिलाफ बाड़ी ब्राह्मणा में विरोध रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने पीडीडी के खिलाफ नारे लगाए और पुतला फूंका। गणेश ने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर किए वादे राहत देने के लिए थे, न कि परेशानियां बढ़ाने के लिए।निराशाजनक है कि सरकार स्थिति का फायदा उठा रही है और नागरिकों पर बोझ डाल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से अपने दृष्टिकोण का पुनर्मूल्यांकन, जनता की वास्तविक चिंताओं को दूर और एक स्थायी समाधान की दिशा में काम करने का आग्रह किया। बिजली संकट से लोग परेशान है। एक तरफ ठंड है तो दूसरी तरफ कट लग रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा परेशानी आ रही है। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की है कि जल्द समस्या का निदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें