दोमाना। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश सचिव और सरपंच फ्लोरा वंदना कुमारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गोल पतन में सीमा सुरक्षाबल की 12 बटालियन के जवानों संग रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। महिलाओं ने जवानों को राखी बांध कर लंबी आयु की कामना की।
सरपंच ने कहा कि जवान घरों से दूर देश की सुरक्षा में तैनात हैं। हर जवान के लिए देश की हर बेटी उसकी बहन हैं। उनके कारण ही ही हम सुरक्षित हैं। जवानों को त्योहार के दिन पारिवारिक सदस्यों की कमी महसूस न हो इसलिए हर साल सीमा पर आकर जवानों के साथ त्योहार मनाते हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला ग्रामीण कोषाध्यक्ष नरेश चौधरी, मढ़ मंडल अध्यक्ष भारत भूषण, महिला मोर्चा मढ़ अध्यक्ष सुषमा सैनी, महामंत्री, दविंदर कुमार, उपाध्यक्ष जालम सिंह, किशोर चिंब, पंच ऊषा रानी, जय पाल राजू शर्मा, मेजर सैनी, प्रवीण शर्मा और सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।