राजपूत एकता मंच की ओर से प्रदर्शन करते पदाधिकारी
जम्मू। अखिल भारतीय राजपूत एकता मंच ने हाल ही में हुए आतंकी हमलों के विरोध में प्रदर्शन किया। मंच के अध्यक्ष यशपाल सिंह मन्हास के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी तवी पुल पर एकत्र हुए और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।
मन्हास ने सीमावर्ती क्षेत्रों के पास खड्डों में राज्य की भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ गंभीर चिंता जताई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ये अतिक्रमण असामाजिक तत्वों द्वारा किया जा रहा है जो कथित तौर पर सीमा पार से घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों को समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई न करने के लिए प्रशासन की निंदा की।
उन्होंने कहा कि ये लोग आतंकी गतिविधियों को जारी रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ये अतिक्रमणकारी न केवल भूमि पर कब्जा करने वाले हैं बल्कि परोक्ष रूप से आतंकवादियों का समर्थन कर रहे हैं। यह लापरवाही हमें महंगी पड़ रही है। प्रदर्शन में सुरिंदर सिंह पवार, राजू सिंह, वरिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, साहब सिंह और अन्य शामिल रहे। ब्यूरो