फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri encounter: केसरी हिल में छिपे आतंकियों का सुराग नहीं, सातवें दिन भी जारी रहा तलाशी अभियान

Fri, 12 May 2023 03:08 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

केसरी हिल सहित आसपास के क्षेत्रों पर जंगलों की घेराबंदी कर तलाशी ली जा रही है। इसमें डॉग स्क्वायड और ड्रोन की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
पुंछ में हमले के बाद तलाशी अभियान चलाते सेना के जवान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी के केसरी हिल में छिपे आतंकियों का पता नहीं चल पाया है। उनकी धरपड़क के लिए सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान सातवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान चप्पे-चप्पे को खंगाला गया। राजोरी के केसरी हिल में आतंकी हमले के बाद से आतंकियों की धरपकड़ के लिए सेना, सीआरपीएफ, एसओजी और पैरा कमांडो की ओर से संयुक्त तलाशी अभियान वृहत स्तर पर जारी है।

विज्ञापन


केसरी हिल सहित आसपास के क्षेत्रों पर जंगलों की घेराबंदी कर तलाशी ली जा रही है। इसमें डॉग स्क्वायड और ड्रोन की मदद ली जा रही है। वहीं, कंडी केसरी हिल इलाके में सक्रिय आतंकवादियों को पनाहगारों, खाना देने और सैन्य गतिविधियों की जानकारी देने के आरोप में हिरासत में लिए गए ओवरग्राउंड वर्करों सहित अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

राजोरी-पुंछ में हमला करने वाले आतंकी समूहों का जल्द होगा सफाया: डीजीपी 

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए जा रहे हैं। सुरक्षा बलों ने कई आतंकवादियों को मार गिराया है। ड्रोन से पाकिस्तान से हथियारों और ड्रग्स की तस्करी से जुड़े कई मामलों को पुलिस ने सुलझाया है। राजोरी में हालिया हमलों को अंजाम देने वाले कुछ शेष आतंकवादी समूहों का जल्द ही सफाया कर दिया जाएगा।

यह बात डीजीपी दिलबाग सिंह ने रामबन में ट्रांजिट आवास, मेस नवनिर्मित संयुक्त पूछताछ केंद्र (जेआईसी) के उद्घाटन के बाद उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मॉडल नाकों के चौबीसों घंटे कामकाज को बढ़ाने पर जोर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग से मादक पदार्थों के परिवहन के प्रयासों पर कड़ी नजर रखने के लिए पुलिस अधिकारियों का ध्यान भंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से जिले की सुरक्षा को और बढ़ाने के लिए सीसीटीवी और ड्रोन सहित आधुनिक सुरक्षा उपकरणों का पर्याप्त उपयोग करने पर भी जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें