फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri Encounter: शहीद नीलम सिंह अमर रहे के नारों से गूंजा अखनूर, चिनाब दरिया में किया गया अंतिम संस्कार

Sat, 06 May 2023 12:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ज्योड़ियां (जम्मू)

सार

शहीद नीलम सिंह का शव अखनूर पहुंचने पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने बाइक रैली निकालकर भारत माता की जय और नीलम सिंह अमर रहे का नारे लगाए। बेटे की शहादत की सूचना मिलने के बाद गांव में मातम है।
विज्ञापन
शहीद नीलम सिंह के पार्थिव शरीर को ले जाते सैन्य कर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी के केसरी हिल इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान पांच जवान शहीद हो गए थे। उनमें जम्मू जिले के ज्यौड़ियां के गांव चक किरपालपुर (दलपत) निवासी नीलम सिंह चिब भी शामिल थे। उन्हें एलजी मनोज सिन्हा और उत्तरी कमान प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


इसके बाद उनका पार्थिव शरीर घर भेजा गया। शहीद का शव अखनूर पहुंचने पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने बाइक रैली निकालकर भारत माता की जय और नीलम सिंह अमर रहे का नारे लगाए। बेटे की शहादत की सूचना मिलने के बाद गांव में मातम है।

शहीद नीलम सिंह सेना की नौ पैरा कमांडो में तैनात थे। शहीद का चिनाब के किनारे पर अंतिम संस्कार किया गया। शहीद नीलम सिंह के शहीद होने की खबर पहुंचते ही पूरे गांव में मातम है। कोई भी नीलम के शहीद होने की खबर परिजनों को बताने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।
विज्ञापन


घर के आसपास लोगों की भीड़ देखकर परिजनों को अंदेशा होने लगा। जानकारी मिलते ही बुजुर्ग पिता, शहीद की पत्नी और बच्चे बिलखने लगे। नीलम की माता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उनके पिता गुरदेव सिंह, पत्नी बिंदु देवी, छोटा भाई अंगद सिंह, बेटी पवना देवी, बेटा अखिल सिंह हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें