फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri Encounter: गुंदा ख्वास मुठभेड़ में घायल दूसरे आतंकी का शव बरामद, ढांगरी हत्याकांड से जुड़े हैं तार

Fri, 18 Aug 2023 12:40 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

राजोरी के गुंदा ख्वास में हुई 14 दिन पहले हुई मुठभेड़ में घायल दूसरे आतंकी का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने बताया कि जिला राजोरी और रियासी की सीमा पर आतंकी का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
सुरक्षा बल (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला राजोरी के गुंदा ख्वास में हुई 14 दिन पहले हुई मुठभेड़ में घायल दूसरे आतंकी का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने बताया कि जिला राजोरी और रियासी की सीमा पर आतंकी का शव बरामद किया गया। उसके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


राजोरी के गुंदा ख्वास इलाके में पांच अगस्त को पुलिस और सुरक्षबलों की दो आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें एक आतंकी मारा गया, जबकि दूसरा घायल हुआ। वह घने जंगल का फायदा उठाकर मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा। घायल आतंकी की तलाश में पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में आज राजोरी-रियासी की सीमा पर घायल आतंकी का शव मिला है।

पुलिस ने अपने बयान में बताया है कि प्राथमिक जांच में आतंकवादी पाकिस्तानी प्रतीत होता है। उस पर राजौरी पुंछ क्षेत्र के कई आतंकी अपराधों में शामिल होने का संदेह है, जिसमें हाल ही में केसरी हिल पर सुरक्षाबलों पर हमला और ढांगरी आतंकी घटना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें