फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: राजीव नगर में नशा तस्करी के खिलाप पुलिस का छापा, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 25 Jul 2023 01:48 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

महिला दल और 50 कर्मियों पुलिस कर्मियों ने छापेमारी करते हुए महिला समेत दो नशा तस्कराें को गिरफ्तार किया। करीब 4 घंटे तक टीम ने एक दर्जन से अधिक घरों को खंगाला गया।
विज्ञापन
राजीव नगर में छापे के दौरान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशा तस्करी के लिए बदनाम जम्मू के राजीव नगर में पुलिस ने कार्रवाई की। महिला दल और 50 कर्मियों पुलिस कर्मियों ने छापेमारी करते हुए महिला समेत दो नशा तस्कराें को गिरफ्तार किया। करीब 4 घंटे तक टीम ने एक दर्जन से अधिक घरों को खंगाला गया। कई गलियों को बंद कर दिया।

विज्ञापन


शाम करीब 4 बजे पुलिस ने हर एक घर की तलाशी ली। महिला से 20 ग्राम हेरोइन, एक अन्य नशा तस्कर से 10 किलो भुक्की और दुकान से करीब 30 बोतलें शराब की बरामद की। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई। बता दें राजीव नगर में महिलाएं भी नशा तस्करी में बड़े स्तर पर शामिल हैं। एक साल में 7 से 8 महिलाएं हेरोइन और अन्य नशा तस्करी में गिरफ्तार की जा चुकी हैं जबकि 30 से ज्यादा नशा तस्कर अब तक पकड़े जा चुके हैं।

इसके बाद कासिम नगर नशे का अड्डा है। यहां भी बड़े स्तर पर नशा तस्करी होती है। दोनों इलाकों में एक साल में 15 युवकों की ओवरडोज से मौत हो चुकी है।

गांजे के साथ महिला गिरफ्तार

सरवाल से सोमवार पुलिस ने महिला नशा तस्कर को गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अमृता छत्तीसगढ़ की है। वह पटोली स्थित आश्रम के नजदीक रहती है। नाके पर महिला से एक किलो गांजा बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें