फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 18 डोगरा रेजिमेंट के 43वें रेजिंग डे पर शहीद सैनिकों की दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
-पूर्व सैनिकों ने बटालियन में बिताए पलों को किया साझा
विज्ञापन

परगवाल। 18 डोगरा रेजिमेंट के भूतपूर्व सैनिकों ने रेजिमेंट का 43वां रेजिंग डे मनाया। पूर्व सैनिक देशभक्ति के गीतों पर जमकर झूमे। बटालियन के इतिहास और बटालियन में बिताए पलों को साझा किया। रूपनगर में मनाए स्थापना दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन मेजर जनरल वरूस फ्रेंडेज ने किया। सबसे पहले शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

रिटायर कैप्टन गोपाल शर्मा ने बताया कि 18 डोगरा की स्थापना 1 मार्च 1981 में हुई थी। बटालियन ने 1991 में श्रीनगर में आतंकियों से लोहा लेते हुए एक ही ऑपरेशन में एक अशोका चक्र, एक कीर्ति चक्कर, एक शौर्य चक्र व 5 सेना मेडल हासिल किए थे। उनकी बटालियन दूसरी प्रतिस्पर्धाओं में भी कई पदक जीत चुकी है। इस मौके पर कर्नल चौहान, रिटायर्ड कैप्टन आरएस बडवाल, रिटायर्ड सूबेदार सौदागर चंद, रिटायर्ड कैप्टन गोपाल दास, रिटायर्ड कैप्टन सुमित सिंह, कैप्टन प्रीतम सिंह, सूबेदार सूरम सिंह, कृष्ण लाल सहित अन्य पूर्व सैनिक और उनके परिवार मौजूद थे
विज्ञापन

कैप्शन 1 स्थापना दिवस पर करवाए कार्यक्रम में पूर्व सैनिक। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें