श्रीनगर। मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी ने बुधवार को सिविल सचिवालय में कश्मीर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक के दौरान केसीसीआई अध्यक्ष ने हस्तशिल्प और हथकरघा क्षेत्र से संबंधित मुद्दों को उठाया, विशेष रूप से हस्तशिल्प और हथकरघा विभाग द्वारा कश्मीर हस्तशिल्प शोरूम्स को मशीन-निर्मित उत्पादों को हस्तनिर्मित वस्तुओं के साथ बेचने के संबंध में जारी किए गए हालिया नोटिसों के संदर्भ में। बाग-ए-आली मर्दान खान में पीटीक्यूसीसी लैब में जीआई उत्पादों के परीक्षण, प्रमाणन को तेज करने का मुद्दा भी उठाया। ब्यूरो