दोमाना। छात्रों के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को वॉकथॉन आयोजित किया गया। इसे आरटीओ पंकज भगोत्रा ने सीईओ जम्मू, जगदीप पाधा की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें जीएमएचएसएस दोमाना के छात्रों की भागीदारी देखी गई। इस अवसर पर आरटीओ जम्मू ने कहा कि हर साल लाखों लोग तेज रफ्तार का शिकार होते हैं। जीवन बचाने के लिए सड़क सुरक्षा की आदतों को अपनाने के महत्व को समझना महत्वपूर्ण है।
आरटीओ जम्मू ने कहा कि हम दुर्घटनाओं की संख्या में 50 प्रतिशत से अधिक की कमी लाना चाहते हैं। सीईओ ने संबंधित स्कूल प्रशासन से छात्रों को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को प्रोत्साहित करने के लिए नियमित जागरूकता प्रोग्रामर, मॉक ड्रिल आयोजित करने के लिए कहा। इस अवसर पर एआरटीओ मुख्यालय रेहाना तबस्सुम, प्रधानाचार्य दोमाना, स्कूली स्टाफ और छात्र उपस्थित थे। संवाद
कुरुक्षेत्र। पटवारियों और कानूनगो को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के न
कुरुक्षेत्र। पटवारियों और कानूनगो को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के न
कुरुक्षेत्र। पटवारियों और कानूनगो को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के न