दोमाना। घो मन्हासा के मुख्य बाजार में मिठाई की दुकान में गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घो मन्हासा म्युनिसिपल कमेटी के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र सिंह चिब ने बताया कि जगदीश राज गुप्ता बेटे के साथ मिठाई बना रहे थे तभी सिलिंडर लीक हो गया जिससे दुकान में आग लग गई। चार फ्रिजर, किराना का सामान, कोल्ड ड्रिंक, चिप्स, टेबल, कुर्सी और मिठाइयों सहित अन्य सामान जल गया। सांदवा पुलिस चौकी ने मौके पर पहुंच कर जांच की। चिब ने बताया कि एसडीएम मढ़ से दुकान मालिक के लिए मुआवजे का अनुरोध किया है। संवाद