जम्मू। बारिश के कारण मंगलवार को दूसरे दिन भी सफाई व्यवस्था चरमराई रही। दोपहर तक सड़कों और गलियों किनारे कचरा नहीं उठ पाया। इसके बाद सफाई शुरू हुई तो हल्की बारिश ने काम रोक दिया। वहीं, ऑटो भी वार्डों में कचरा उठाने नहीं पहुंचे। ऐसे में लोग डंपिंग साइट में ही कचरा फेंक कर गए। शाम तक डंपिंग साइट साफ नहीं हो पाए, जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। दूसरी ओर, संजय नगर में बारिश दुकानदारों के लिए आफत बन गई। समय पर सफाई नहीं होने की वजह से दुकानों के आगे रखी चीजें बर्बाद हो गई। दुकानदार पवन ने बताया कि उनकी बिजली की दुकान है। बारिश की वजह से सामान खराब हो गया। सड़क पर पानी भरने से काफी नुकसान हुआ। सफाई नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा लोग भी घरों का कूड़ा सड़क पर फेंक रहे हैं। निर्माण सामग्री भी बाहर ही रखी जा रहे है, जिससे निकासी व्यवस्था ठप है। ब्यूरो