फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आरएस पुरा में बारिश से जगह-जगह जलभराव, लगा जाम

Wed, 05 Jul 2023 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। उपजिला आरएस पुरा में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों को उमस से राहत दिलाई है। वहीं, मुख्य नाले अवरुद्ध होने से नगर पालिका के प्रबंधों की पाले खुल गई है। कस्बे में जगह-जगह जलभराव होने के साथ ही दुकानों में घरों में गंदा पानी घुसने से लोगों व दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। उधर, किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस बारिश को कृषि के लिए बेहतर बताया जा रहा है।
कस्बे में करीब एक घंटे तक हुई बारिश से जलभराव हो गया और मार्गाें पर जाम लग गया। इस कारण वाहन रेंगते नजर आए। सुबह तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश से लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। कई स्थानों पर गंदा पानी भर जाने के कारण वाहन रेंगते नजर आए। कस्बे के अधिकतर गलियों की भी यही हालत रही। कस्बे में बड़े नाले अवरुद्ध होने से ओवरफ्लो हो गए। इससे गंदा पानी दुकानों और घरों में घुस गया। इस बारिश से कस्बा में चारों ओर जलभराव की ही स्थिति रही। सफाई के अभाव में नाले पूरी तरह से बंद हो चुके हैं। बारिश के चलते कई वार्डाें में गलियां तालाब में तब्दील नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएस पुरा-जम्मू मार्ग पर चालकों को करना पड़ा दिक्कतों का सामना
आरएस पुरा-जम्मू सड़क पर कई स्थानों पर पानी खड़ा होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। सबसे अधिक दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ी। मीरां साहिब क्षेत्र में रिंग रोड के पुल के नीचे पानी भर जाने से भी चालकों को काफी दिक्कत हुई। गांव गाजियां के नायब सरपंच रूड दास ने बताया कि बारिश के चलते कई गांव का संपर्क टूटने से ग्रामीणों को दूसरे मार्ग से आवागमन करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि रिंग रोड निर्माण कार्य कर रह प्रबंधन इस समस्या का जल्द समाधान करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें