सांबा। बारिश से कस्बा के बाजार सुनसान दिखे। रेडिमेड दुकानदार सुनील गुप्ता, टोनी, रंजु ने बताया कि पहले से ही बाजारों में मंदी का आलम बना हुआ है। गत दो दिनों से जारी बारिश ने दिक्कतें बढ़ा दी हैं। उनके अनुसार गर्म कपड़ों की बिक्री पहले से ही न के बराबर रही है। कोरोना से व्यापारी वर्ग परेशान चल रहा है, उस पर बारिश कसर निकाल रही है।