रियासी। सोमवार को सुबह से ले कर दोपहर तक गर्मी झेलने के बाद चली ठंडी हवाओं ने लोगों को उमस से राहत दिलवाई। सोमवार सुबह से ही मौसम उमस भरा रहा, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। मगर दोपहर बाद तीन बजे के करीब मौसम ने करवट ली और आसमान में छा गए। इसके साथ ही ठंडी हवाएं चलने से लोगों को राहत दी। इस दौरान मौसम सुहावना हो गया। जिला के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम के बदलाव ने लोगो को राहत प्रदान की। शाम को हुई हल्की बारिश के बाद मौसम में ठंडक महसूस की गई।