विजयपुर। बारिश ने ठंड तो बढ़ा दी, लेकिन फसलों के लिए वरदान साबित हुई। यह बारिश सबसे ज्यादा लाभदायक गेहूं की फसल के लिए है। क्षेत्र के दीपक कुमार, प्रदीप कुमार, थोडू राम आदि किसानों ने बताया कि इस समय गेहूं की सिंचाई का समय है। नहर में पानी न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस बारिश से काफी लाभ हुआ है। उधर कंडी क्षेत्र के किसानों ने बताया कि क्षेत्र के किसान मात्र बारिश पर निर्भर रहते हैं। बारिश से काफी लाभ मिला है। संवाद