फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90.4 एमएम बारिश से जलमग्न हुई सड़कें, कई घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में वीरवार को 90.4 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे कई सड़कें जलमग्न हो गईं। इस जगह घरों में पानी घुसने से सामान को नुकसान पहुंचा है। अखनूर रोड पर डेढ़ फुट तक पानी भरने से वाहन चलाने में दिक्कत हुई। मेन स्टॉप में चार घंटे तक जलभराव का असर रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को शहर की कई सड़कें बारिश के पानी से जलमग्न हो गईं। खासकर अखनूर रोड में करीब डेढ़ फुट तक पानी भर गया। कनाल रोड से लेकर पलौड़ा तक कई जगहों पर काफी जलभराव रहा, जिस कारण वाहन फंस गए। वहीं, शहर के सबसे पॉश इलाके गांधी नगर के मेन स्टाप पर बारिश का पानी जमा हो गया। पूरा चौक तालाब में तब्दील रहा। नालियों बंद होने के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई। नगर निगम की जेसीबी और क्रेन को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बता दें कि मेन स्टाप पर जरा सी बारिश होते ही जलभराव हो जाता है। वीरवार को करीब दो घंटे तक हुई बारिश से 4 घंटे तक मेन स्टाप में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। निकासी के लिए निगम की टीम जूझती नजर आई। दरअसल, गांधी नगर में नाले की सफाई सही तरीके से नहीं हुई है, जिसकी वजह से पानी जमा हो जाता है। उधर, शहर के कई इलाकों में जगह-जगह जलभराव होने से जाम लग गया।
विज्ञापन

तवी नदी में नहीं जाने के निर्देश
जिला पुलिस ने लोगों से तवी में नहीं जाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा नगरोटा, सतवारी, झज्जर कोटली पुलिस को विशेष तौर पर तवी नदी पर नजर रखने के लिए कहा गया है। यह भी कहा गया है कि लोगों को भी तवी नदी में न जाने दें। तवी में कभी भी बाढ़ आ सकती है, इसलिए मछली पकड़ने वाले भी नदी पर न जाएं। सिंचाई विभाग ने भी लोगों को तवी से दूरी बनाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें