फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई बस्ती इलाके में बारिश से सब्जियों को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मढ़ क्षेत्र के गांव नई बस्ती में बारिश से सब्जियों को नुकसान हुआ है। बारिश के पानी से खेत भरे पड़े हैं। इससे कड़म, पालक, बंदगोभी, फूलगोभी, सरसों और गेहूं की फसल बर्बाद हुई है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। हालांकि कृषि विवि की ओर से सोमवार को ही एडवाइजरी जारी कर खेतों में पानी की निकासी का प्रबंध करने के लिए कहा गया था। किसान राजकुमार, बानी राम, पप्पू राम, सुरेश कुमार, काका और संजय शर्मा ने बताया कि चार दिन से बारिश से सब्जियां बर्बाद हो गई हैं। इससे किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। पहले धान की फसल बर्बाद हुई थी। अब गेहूं की फसल पर संकट बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें