पुंछ। मंगलवार देर शाम को अचानक तेज़ हवाओं और बारिश ने जहां लोगों को राहत दिलाई, वहीं टीन से बने कई घरों की छतें उड़ गईं।
पुंछ में शाम छह बजे ही एकाएक अंधेरा छा गया। इसके चलते वाहनों को लाइटें जलाकर चलना पड़ा। वहीं इस बीच बारिश के साथ फिर से चलने वाली तेज़ हवाओं से नगर के बाहरी क्षेत्रों में टीन से बने कई मकानों की छतें उड़ गईं। पेड़ों की टहनियां टूट गईं। इससे बिजली की तारें एवं खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और बिजली की सप्लाई ठप हो गई। यह देर रात तक बहाल नहीं हो पाई थी।